पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 में अंतिम बार खेलते नज़र आएंगे.आफरीदी और इंग्लिश बल्लेबाज जेम्स विंस आगामी सीजन मे क्वेटा ग्लैडियेटर्स में शामिल होंगे.

एक अन्य डील में ग्लैडियेटर्स ने विकेटकीपर-बैट्समैन आजम खान को इस्लामाबाद यूनाइटेड के हाथों ट्रेड कर दिया, अपनी चौथी PSL फ्रेंचाइजी में जाने के बाद आफरीदी ने कहा कि, ‘मैं क्वेटा ग्लैडियेटर्स में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, एक ऐसा पक्ष जिसने 2019 में खिताब जीतने के बाद भी पिछले कुछ आयोजनों में उतार-चढ़ाव देखा है.’

आफरीदी ने आगे कहा कि, ‘PSL एक ऐसा आयोजन है जो एक प्लेयर को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करता है. मैं अपनी टीम की सहायता करने के लिए उसी मोटिवेशन का इस्तेमाल करूंगा और ऐसा प्रदर्शन करूंगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *