नरेंद्र शाक्य
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना मक्खनपुर के उप निरीक्षक घनश्याम सिपाही हरवीर विष्णु कुमार पायनियर पुल के नीचे वाहन चेकिंग कर रहे थे।
उसी दौरान वहां एक बाइक तेज गति से आई। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया। पुलिस को देख लो वापस भागने लगा।
पुलिस ने शक के आधार पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है। उसके साथियों के बारे में भी जानकारी करने का प्रयास कर रही है। उसका कहना है पकड़ा गया अभियुक्त शातिर है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *