औरैया पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि दी एवं शत-शत नमन किया

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया,पूर्व सैनिक सेवा परिषद जनपद औरैया दिव्यापुर की इकाई ने कैंडल मार्च निकालकर सीडीएस रावत को पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी सीडीएस बिपिन रावत की मृत्यु पर कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा श्रद्धांजलि सभा से पूर्व दिव्यापुर सैनिक संगठन के अध्यक्ष एमकेएस चौहान ने कहा कि जनरल बिपिन रावत की आकस्मिक निधन से पूर्व सैनिकों को गहरा आघात पहुंचा है सेना में रहते हुए उन्होंने सेवारत सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों के लिए बहुत से कल्याणकारी कार्य किए थे उनके निधन पर दिव्यापुर के पूर्व सैनिकों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की श्रद्धांजलि सभा में मनमोहन सिंह सेंगर भारत सिंह दोहरे छत्रपाल सिंह कैप्टन उत्तम सिंह यादव वीरेंद्र सिंह बिसारिया आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *