*अलीगढ़*

भाई से शराब पीने की मना करने पर भाई ने भाई को मारी गोली दो लोग घायल

अलीगढ़ के थाना खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव उटवारा निवासी धर्मवीर के दो बेटे रंजीत और आकाश की बारात जानी है घर में शादी की तैयारियां चल रही है। इसी दौरान आज सुबह से ही धर्मवीर के ताऊ के बेटे नौबत ने शराब पी ली जिसका उसके भाई चंद्रपाल ने विरोध किया तो नौबत देसी तमंचा लेकर आया और उसने छोटे भाई चंद्रपाल को गोली मार दी। गोली चंद्रपाल के सर में लगी और शादी समारोह में शामिल होने आए उनके फूफा विजेंद्र सिंह के छर्रे लगे हैं घटना में 2 लोग घायल हो गए। गोली चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी खैर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *