टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में राखी सावंत अपनी एंट्री से धमाल मचाए हुए हैं। फिलहाल शो में राखी का अपने पति रितेश के साथ रूठना-मनाना और प्यार जारी है। दोनों को लेकर इन दिनों खूब बातें भी हो रही हैं।

इस दौरान राखी सावंत हैरान रह जाती हैं और शरमाने लगती हैं।इस एपिसोड में सुबह के समय पहले गाना बजता है, लेकिन कुछ लोग उठते नहीं, तो राखी झाड़ू लेकर उन्हें उठाती नजर आती हैं और फिर इसके बाद जब वो गार्डन एरिया में आती हैं जहां घर के दूसरे सदस्य बैठे होते हैं। तभी राखी सावंत और उनके पति को साथ में खड़ा देख बाकी घरवाले kiss kiss kiss चिल्लाने लगते हैं। वहीं इसके बाद जो हुआ उसने वहां मौजूद सभी लोगों, राखी और फैंस को हैरान कर दिया।

इस दौरान राखी और रितेश बहुत देर से एक दूसरे की आंखों में आंखें डाल देखते रहते है और फिर दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। ऐसे में जब राखी शरमाने लगती हैं तब करण कुंद्रा उनसे कहते हैं, ‘ये शरमा रही है, पूरा हिंदुस्तान नहीं करा पाया इसको ब्लश। वैसे राखी और रितेश के बीच ये रोमांटिक मोमेंट देख सोशल मीडिया पर चुटकी ली जा रही है। राखी-रितेश की किसिंग क्लिप्स वायरल हो गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *