आयुष्मान खुराना  और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है.फिल्म के रिव्यूज पॉजिटिव हैं, लेकिन फिल्म पहले दिन पर्दे पर वो कमाल नहीं दिखा सकी. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन का कलेक्शन ठंडा रहा.

फिल्म का कलेक्शन अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प (Tadap)’ और सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ (Antim: The Final Truth) से भी कम रहा.

तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मेट्रो मल्टीप्लेक्सों पर लक्षित पहले दिन दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़ में बेहतर नंबर दर्ज किए अन्य महानगरों में कहीं सामान्य तो कही सुस्त शुरुआत. वीकेंड पर कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है.

फिल्म की बात करें तो ये फिल्म एलजीबीटी समुदाय पर आधारित फिल्म है. ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में आयुष्मान एक बॉडी बिल्डर के किरदार में नजर आए हैं

ऐसा लग रहा है ये मेरी पहली फिल्म है और पहला लॉन्च. मुझे वो बटरफ्लाइ आज महसूस हो रही हैं. मैं अभिषे कपूर को उनके विजन के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *