मोस्ट रोमांटिक और लविंग कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते दिन अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर कपल ने एक दूसरे संग अनसीन फोटोज शेयर करके प्यार भरा नोट भी लिखा।

अनुष्का ने आगे लिखा, ”इस दुनिया में अपने जैसा शख्स होना बेहद बहादुरी की बात है। जब मुझे जरूरत थी तब मुझे प्रेरित करने के लिए शुक्रिया। जब तुम्हें सुनने की जरूरत थी तब अपने मन को खुला रखने के लिए शुक्रिया। बराबरी की शादी तभी मुमकिन है जब दोनों सिक्योर हैं और तुम सबसे सिक्योर आदमी हो जिसे मैं जानती हूं।

इस दौरान विराट कोहली ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं जिनमें से एक में कपल के संग बेटी वामिका भी दिखाई दीं। इतना ही नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेटर ने अपनी पत्नी के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने लिखा- ‘4 साल हो गए तुम्हें मेरे मजाक और मेरे आलस को संभालते हुए। चार साल हुए मैं जैसा हूं मुझे वैसे स्वीकार करते हुए और हर रोज मुझे प्यार करते हुए। मैं चाहे कितना भी परेशान क्यों ना हो जाऊं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *