महानायक अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति शो के फैंस के लिए चैनल एक सौगात लेकर आया है. दरअसल इस हफ्ते शो में नए सेलेब हॉट सीट पर बैठने वाले हैं और अमिताभ बच्चन संग खूब मस्ती भी करने वाले हैं. हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया है.

इस प्रोमो में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ से लेकर आयुष्मान खुराना तक, कई सेलेब्स अमिताभ बच्चन संग धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं.आप देख सकते हैं दिशा और बाकी सभी गेस्ट्स गोल रोटी बनाते हैं, जबकि अमिताभ बच्चन की रोटी आड़ी-तिरछी होती है.

जिसपर सभी लोग खूब हंसते हैं. इस दौरान एंटरटेनमेंट का सिलसिला यहीं नहीं थमता बल्कि अमिताभ बच्चन बादशाह के पॉपुलर सॉन्ग जुगनू पर डांस भी करते हैं. उनके डांस करने के बाद वह कहते हैं- ‘आज कमर भी हिल गई, पांव भी हिल गए, हमारा जिम जाना खत्म.’ इस प्रोमो वीडियो को देखकर यह तो साफ जाहिर है कि केबीसी में आने वाला हफ्ता काफी धमाकेदार होने वाला है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *