*जनपद इटावा*
*इटावा पुलिस की मानवीय पहल*

*थानाध्यक्ष थाना बसरेहर द्वारा मां एवं नवजात शिशु के पोषाहार हेतु की गई आर्थिक सहायता।*

थाना बसरेहर, इटावा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बसरेहर की झोपड़पट्टी में रहने वाली रूबी उर्फ खुशबू पत्नी रिहान ने कुछ दिन पहले ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है परंतु परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से मां एवं नवजात शिशु का भरण-पोषण अच्छे से नहीं हो पा रहा था।
उक्त परिवार की स्थिति के संबंध में थाना बसरेहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई तो उ0नि0 श्री राजीव यादव थानाध्यक्ष थाना बसरेहर, इटावा द्वारा पहल कर पीड़ित परिवार की सहायता करते हुए सर्दियों से बचाव हेतु उन्हें कंबल प्रदान किए गए।
*उ0नि0 श्री राजीव यादव द्वारा मां एवं नवजात बच्ची के अच्छे पोषाहार हेतु 5000/- रु0 की आर्थिक सहायता की गई साथ ही भविष्य में मां एवं नवजात बच्ची की सहायता का आश्वासन दिया गया।*
सहायता प्राप्त परिवार एवं क्षेत्रवासियों द्वारा थानाध्यक्ष बसरेहर एवं थाना बसरेहर पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना एवं भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *