जबलपुर में सूदखोरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला रांझी क्षेत्र का है, जहां 32 वर्षीय युवक ने सूदखोरों से तंग होकर सुसाइड कर लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें चार सूदखोरों के नाम सामने आए हैं. सूदखोर लगातार धमकी देकर युवक को प्रताड़ित कर रहे थे. बताते हैं कि चार माह पहले उसके पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी.

पुलिस की जानकारी के मुताबिक बजरंग नगर दुर्गा मंदिर के पास निवासी आलोक पांडे 32 वर्ष ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया.  घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिचितों की भीड़ जमा हो गई. जो सूदखोरों के खिलाफ तत्काल एफआईआर कर गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे.

यह जानकारी भी सामने आई है कि कुछ महीने पूर्व ही मृतक आलोक पांडे के पिता उदयभान पांडे ने भी सुसाइड किया था. जिसका कारण बेटे यानी आलोक का गलत संगत में पड़कर कर्ज लेना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *