पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी – नगर के एसएस गार्डन में शुक्रवार से श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। कथा आरंभ होने से पहले आयोजको ने नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया। इस मौके पर भगवान शिव और पार्वती की शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ आचार्य रविनाथ जी महाराज के नेतृव में प्रारम्भ हुआ। कलश यात्रा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और नगर भृमण कर कथा सथल पर बापस आ गयी। यात्रा में महिलाएं ने सर पर कलश रखकर चल रही थी। डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके व अबीर गुलाल उड़ाया। आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव ने बताया कि कथा का हर रोज दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक गुड़गान किया जाएगा।
इस मौके पर कलेश पाल, सतेंद्र हजारीलाल शशिकेश, हरिओम मामा, सुनील, रामवीर यादव लवकुश यादव, विनय यादव, तनिष्का, साक्षी, पूजा, काजल,शीला, गीता आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *