नगला भगवंत में मिले अज्ञात अधेड़ के शव की हुई पहचान,सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी देहात

मृतक शव की पहचान सुभाष पुत्र साहब सिंह निवासी सूरज नगर चित्रहाट आगरा के रूप में हुई।

दरअसल मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम नगला भगवंत सराय शेख का है जहां पर मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई वही देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई ।मौके पर एसपी देहात, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज,एसओजी सहित डॉग स्कॉट मौके पर पहुंच गया और जांच-पड़ताल में जुट गया। वही मृतक अधेड़ के शव की पहचान सुभाष पुत्र साहब सिंह निवासी सूरज नगर चित्रहाट आगरा के रूप में हुई है। वही बताया जाता है कि मृतक अधेड़ अपनी बहन के यहां ग्राम चंदहंस की मढैया थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद के यहां पर रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *