गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में पारिवारिक कलह में खुद ही मौत को गले लगाने वाले बाप-बेटे की एक साथ चिताएं जलीं तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। मृतक आकाश के चचेरे भाई संजय ने दोनों को छाबूधाम घाट पर मुखाग्नि दी।

इसी विवाद में बीच बचाव करने पर रामविलास ने बेटे आकाश को पीट दिया, इससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली। उसकी मौत से आहत होकर, रामविलास ने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव गुरुवार की दोपहर तीन बजे के करीब घर पहुंच गया।
पति आए दिन शराब के नशे में ही विवाद करता था।  भी पत्नी शंभू, बेटे की मौत से आहत है और वह बार-बार यही बोल रही है कि शराब की वजह से उसका पूरा संसार उजड़ गया।गांव वालों की माने तो पति- पत्नी के बीच आए दिन किसी ना किसी बात पर विवाद हुआ करता था। रामविलास पिछले कुछ समय से बेटे के मुंबई जाने के बाद गांव पर ही रुक गया था, जिस वजह से विवाद बढ़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *