*निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 19 को*

इटावा। आगरा- इटावा बाईपास स्थित डिवाइन लाइट इंटर कालेज के पास पैथकाइंड श्री वेदान्ता कलेक्शन सेंटर पर 19 नवंबर रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है जिसमें राहतपुर स्थित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जायेगा।

इसकी जानकारी देते हुए चिकित्सालय के मंत्री राजेन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि शिविर के आयोजक हरिदत्त दीक्षित एवं सहसंयोजक बीरेंद्र दीक्षित व संजीव दीक्षित के संयोजन में लगने वाले इस निशुल्क नेत्र शिविर में चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. आरकेएस भदौरिया व उनकी सहयोगी टीम द्वारा मरीज़ो का परीक्षण किया जायेगा तथा चश्मे की जाँच समेत दवाइयों का वितरण भी निशुल्क किया जायेगा। इनमें जो मरीज ऑपरेशन हेतु चिन्हित किये जायेंगे, उनका चिकित्सालय के कुशल नेत्र सर्जन डा. राहुल सिंह व डा. संचित गुप्ता द्वारा विशेष रियायती दर पर ऑपरेशन किये जाएंगे।

उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *