जिले में हो रहा अवैध मोरंग खनन

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में मौरंग का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। खदानों से अवैध खनन का जीपीएस वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। अवैध खनन का यह वीडियो कंपोजिट खदान अढावल और संगोलीपुर मौरंग खदान का बताया जा रहा है। जहां बेखौफ पट्टेधारक नियम विरुद्ध तरीके से पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से खनन करवा रहें है।।

इतना ही नही परिवहन के लिए जबरन किसानों के खेतों के बीच से रास्ता बना रखा है। जिससे किसानों की फसलें भी चौपट हो रही है। आरोप है कि जब किसान विरोध करता हैं तो असलहों से लैश मौरंग माफिया के गुर्गे उनके साथ मारपीट करते है। वहीं अवैध खनन का वीडियो सामने आने के बाद डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि मामले में जांच टीम गठित की कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पट्टेधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *