हिसार के गांव सातरोड खास में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक 38 वर्षीय गणेश शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकला था और रात को भी घर नहीं लौटा था।

वारदात स्थल पर खून नहीं मिलने पर हत्या कहीं और किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है।

मृतक गणेश के भांजे संजय ने बताया कि उसकी नानी संतोष और उसका मामा गणेश सातरोड खास गांव में रहते हैं। उसका मामा गणेश अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। उसका मामा गणेश शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए गया था लेकिन रात को वापस घर पर नहीं लौटा।

मौके पर जाकर देखा तो उसके गणेश का पूरा शव कीचड़ में सना हुआ था।  गणेश की किसी दूसरी जगह पर हत्या करके शव को गली में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *