अयोध्या में कथित जमीन घोटाले के मामले में आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के आस-पास जमीन खरीदने की होड़ लगी है.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रभू श्री राम के मंदिर की जमीन के नाम पर पांच मिनट में साढ़े 16 सौ करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ था. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने एक ही बात कही थी कि लोगों ने मंदिर के लिए पेट काटकर के चंदा दिया है, उसमें घपला नहीं करना चाहिए.

संजय सिंह ने कहा कि आज बहुत बड़ा खुलासा करना चाहता हूं. अयोध्या में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के आस-पास जमीन खरीदने की होड़ लगी है. साथ ही उन्होंने कहा कि दरअसल 1990 में बात शुरू होती है

उन्होंने कहा कि इस बात पर अधिकारियों ने जांच बिठा दी, लेकिन जांच बिठाने वाले अधिकारियों की रिश्तेदार ही जमीन खरीद रहे हैं. उन्होंने कहा कि एमपी अग्रवाल जो अयोध्या के कमिश्नर रहे, , जो सीआरओ अयोध्या थे, उनके साले और इनकी पत्नी भी जमीन खरीदते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *