Saturday , October 19 2024

इस देश के राजकुमार ने तलाक के मामले में हासिल की महारथ, पत्नी से किया 5500 करोड़ रुपये का तलाक

दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने अपनी पत्नी राजकुमारी हया से तलाक ले लिया है। इसके बदले में उन्हें लगभग 5500 करोड़ रुपये (554 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को देने होंगे।

राजकुमारी हया शेख मोहम्मद की छटवीं पत्नी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। 2004 में दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से निकाह किया था।
हाईकोर्ट के जज फिलिप मूर ने अपने फैसले में कहा कि राजकुमारी हया और उनके बच्चों को आतंकवाद या फिर अपहरण जैसे खतरों से बचाने व सुरक्षा देने के लिए खास इंतजाम होने चाहिए।
उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने दुबई में महिलाओं की स्थिति को लेकर शेख मोहम्मद पर कई आरोप लगाए थे। इसके अलावा अपने पिता पर भी उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया था।