*बलरई थाना क्षेत्र में बॉर्डर के पास सड़क किनारे मिली एक लावारिस बाइक*
जसवंतनगर/इटावा। बलरई थाना क्षेत्र में एक लावारिस बाइक मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।
मामला अलख सुबह का है जब फिरोजाबाद बॉर्डर के निकट बलरई से नगला खंगर की ओर सड़क पर बंबा किनारे एक लाल रंग की बिना नंबर पैशन प्रो बाइक पड़े होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई तो बलरई थानाध्यक्ष विवेक कुमार तत्काल टीम सहित मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि बाइक चोरी की है या फिर किसी बाइक सवार को अपहृत कर किसी घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *