*चौ0 सुघर सिंह इंटर कालेज में रामानुजन जी के जन्मदिवस को मैथ्स डे के रूप में मनाया*

जसवंतनगर।कस्वे में स्थित चौ0 सुघर सिंह इंटर कॉलेज में गणितज्ञ माननीय रामानुजन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले मैथ्स डे के अवसर पर कक्षा आठ तक के बच्चों ने के गणितीय मॉडल बनाए और गणित के प्रति अपनी रुचि को दर्शाया। इसकी जानकारी कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बताया कि बच्चों ने भिन्न भिन्न गणितीय मॉडल के आधार पर अपनी गणितीय योग्यता और अभिरुचि को बड़े ही कलात्मक ढंग से पेश किया। मैथ्स डे को विद्यालय में इंटर हाउस प्रतियोगिता के जरिये मनाया गया। जिसमें रेड हाउस को उनके मॉडल और मॉडल प्रस्तुतिकरण के हिसाब से विजेता घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर येलो हाउस रहा। बच्चों ने अपने मॉडल में डिवाइड मशीन, स्क्वायर एवं क्यूब मशीन, मैथमेटिक्स सिटी, शेप एक्सपोज़र मशीन, इन्टिजर मशीन, रोमन अंक मशीन, मैथ्स रोबोट, ट्राइंगल एक्सपोज़र मशीन, एंगल एक्सपोज़र मशीन, पायथागोरस थ्योरम मशीन आदि बनाकर अपनी काबिलियत लो दर्शाया। प्रत्येक हाउस को निर्देशित उनके हाउस हेड अध्यापिकाओं ने किया जिसके कारण बच्चों ने इतना सराहनीय कार्य करके अपने अपने हाउस के लिए पॉइंट्स एकत्रित किये। रेड हाउस को अध्यापिका मेघा शर्मा और शल्या शाक्या ने निर्देशित किया जबकि येलो हाउस को निधी यादव एवं नेहा बघेल ने निर्देशित किया।


इस अवसर पर अनुज यादव ने कहा कि बच्चों और सभी हाउस के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है और उनकी मेहनत से ही बच्चों ने इतने कठिन कार्य को इतनी सरलता से अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो व्यक्ति के दिमाग को पूरी तरह से विस्तारित करता है । कक्षा दर कक्षा गणित की कठिनता व्यक्ति के दिमाग को विस्तारित करती है और वह न केवल विषयिक रूप से बल्कि जीवन के प्रति अपनी सोच में भी विस्तार कर पाता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक संदीप पांडेय और गीता यादव की भी सराहना की और सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विशुन दयाल प्रजापति, गौरव भदौरिया आदि उपस्तिथ रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *