भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट मैच के दौरान कथितरूप से गुटखा चबाते वायरल हुए शोभित पांडे अब सोशल मीडिया का चेहरा बन गए हैं। शोभित कई तरह की नई-नई मज़ाकिया पोस्ट डालकर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हंसाने का काम करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो शोभित पांडे ने सोशल मीडिया ऐप कू पर पोस्ट किया।
वीडियो में शोभित पहले अपने बारे में बताते हैं और कहते हैं कि मैं हूं कानपुरिया गुटखेबाज, फिर उसके बाद जिम में महनत करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं और अंत में अपना वायरल हुए गुटखा चबाने वाला शॉट्स दिखाते हैं।

कू पर एक और वीडियो साझा कर उन्होने अपनी प्रेरणा रोनाल्डो जैसी बॉडी बनाने की दिखाई

आपको बता दें यूं तो शोभित एक व्यापारी हैं, पर आज उनकी पहचान सोशल मीडिया द्वारा गुटखा मैन के नाम से की जाती है और कारण है उनका मैच के दौरान वायरल हुआ वीडियो। हालांकि उसके बाद उन्होंने खुद संदेश दिया था की गुटखा खाना गलत बात है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *