*कस्वे से खाटू श्याम दर्शन के लिए एक जत्था हुआ रवाना*

जसवंतनगर/इटावा। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम के लिए खुदरा व्यापारियों का एक जत्था नगर से रवाना हुआ।
देर शाम यहां नगर से खाटू श्याम जाने वाली इस धार्मिक यात्रा के जत्थे में शामिल खुदरा व्यापारी मोहित गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, विशाल गुप्ता, उत्तम चंद्र जैन, पवन कुमार, रॉकी जैन, रामभरोसे चौरसिया इत्यादि करीब तीन दर्जन लोग शामिल थे। यह लोग खाटू श्याम के दरबार में मत्था टेक कर अपने व्यापार में और अधिक उन्नति के लिए मनोकामना करेंगे। बस द्वारा यात्रा के लिए जाते समय श्याम भक्तों में गजब का उत्साह देखा गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *