अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की चर्चा सबसे ज्यादा है।403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में चुनावी हलचलें तेज हो गई है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।  जयंत चौधरी की रैली में भी शामिल नहीं होंगे। उन्होंने ट्विट करके इसकी जानकारी दी। एक दिन पहले ही पत्नी डिंपल यादव और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

सपा मुखिया ने लिखा, ‘परिवार के लोगों के कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *