अमरोहा में बेखौफ बदमाशों ने बैटरी की दुकान को निशाना बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर कारोबारी को सरिया से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लेकिन इससे पहले बदमाश मुरादाबाद की तरफ भाग निकले। लूटपाट कर भागते हुए बदमाशों का ऑटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।  पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।

गुरुवार सुबह करीब चार बजे ऑटो सवार बदमाशों दुकान के ताले तोड़कर बैटरी चोरी करने लगे। आहट मिलने पर वसीम अपनी दुकान से बाहर आया तो उसने देखा कि तीन बदमाश उसके पिता की दुकान से बैटरी चोरी कर ऑटो में भर रहे थे।

पिछले छह महीने से लगातार चोर उनकी दुकान को निशाना बना रहे हैं। छह महीने के भीतर चार बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। हैरत की बात यह है दिसंबर माह के 18 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है।

पीड़ित कारोबारी ने हर बार पुलिस से शिकायत की। गुरुवार की तड़के पुलिस ने पहले की तरह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के नाम पर खानापूर्ति की और वापस लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *