2022 में फिर बनेगी भाजपा सरकार : शरद बाजपेयी

इटावा: आर्यकन्या शक्ति केन्द्र में सुझाव पेटिका रखवाते भाजपा नेता शरद बाजपेयी।

इटावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आर्यकन्या शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं सभासद शरद बाजपेयी ने आर्यकन्या शक्ति केन्द्र पर पूर्व नगर मंत्री विजय सिंह पाल की दुकान पर सुझाव पेटिका रखवाकर सदस्यता अभियान चलाया।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि सरकार ने हर समय जनता के हित में कार्य किया है और आज और अच्छा कार्य करने के लिए सुझाव पेटिका रखवाई गई है जो व्यक्ति अपना सुझाव देना चाहे वह अपना सुझाव लिखकर इस पेटिका में डाल सकता है सभी सुझावों पर गौर करके प्रदेश हित में उन पर कार्य किया जाएगा। शरद बाजपेयी ने कहा कि जनता के भाजपा के प्रति विशेष रूझान देखते हुए 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। शरद बाजपेयी ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में भी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सचिन राठौर, अविनाश पाल, मुन्ना लाल, संजय मिश्रा, श्रेयांश तिवारी, संदीप शर्मा, मुकेश पाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *