रणवीर सिंह स्टारर ’83’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म 1983 में टीम इंडिया के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के सफर पर बनी कहानी है.फिल्म की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है.

क्रिटिक्स ने भी फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज दिए हैं. तो वहीं अब कई स्टार भी ’83’ की तारीफ कर रहे हैं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी फिल्म देखने की बाद फिल्म की और खासकर अभिनेता रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्म की तारीफ में खास एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद तारीफ के लिए उनके पास शब्द कम पड़ गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए रणवीर सिंह की फीलिंग्स में लिपटा हुआ है जिसमें हर पल मैजिक होता है. मैंने आपको पहले भी कहा था- आपकी आंखें बदल गई हैं. आपने एक्टिंग नहीं की है,  आप सभी ने हिंदी सिनेमा में एक माइलस्टोन क्रिएट करने में योगदान दिया है.’

साथ ही आलिया भट्ट ने फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान के लिए भी एक स्पेशल पोस्ट लिखा है. आलिया भट्ट ने लिखा, ‘कबीर सर मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन फिर भी मेरे पास शब्द नहीं हैं. ये एक फिल्म नहीं है जिसे एक बॉक्स में कुछ एडजेक्टिव के साथ पोस्ट किया जा सके. ये एक अनुभव है. इतिहास का एक भाग जो किसी मैजिक से कम नहीं है.  इस फिल्म के लिए शुक्रिया.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *