403 नशा के सांकेतिक पुतले दहनकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का दिया संदेश..ज्योति बाबा

स्मोक फ्री सिटी फतेहपुर के लिए बड़े दिन के परिप्रेक्ष्य में 403 नशा के हुए सांकेतिक पुतला दहन…ज्योति बाबा

देश में पहली बार स्मोक फ्री सिटी हेतु 403 नशा के हुए पुतला दहन…ज्योति बाबा

बड़े दिन के परिप्रेक्ष्य मे बड़े दिलवालों ने नशा मुक्त के लिए किए 403 सांकेतिक पुतला दहन..ज्योति बाबा

नशा हमारे पारिवारिक सुख को सोख लेता है…ज्योति बाबा

कानपुर/फतेहपुर l फतेहपुर जनपद को स्मोक फ्री सिटी व नशा मुक्त जिला बनाने के लिए इंटरमीडिएट के 403 कॉलेज के सभी छात्र व छात्राएं सामूहिक रूप से एक ही समय नशा के सांकेतिक पुतला दहन कर नव वर्ष नशा मुक्त बनाने का संदेश देश और दुनिया में को देकर इतिहास रच दिया,जो एक इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भी बनेगा,उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में फतेहपुर जनपद को स्मोक फ्री सिटी बनाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के परिप्रेक्ष्य में बड़े दिन 25 दिसंबर की पूर्व प्रातः नशा के सांकेतिक पुतला दहन कार्यक्रम के अवसर पर बलराम श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख और आंदोलन के नेशनल ब्रांड एंबेस्डर योग गुरु ज्योति बाबा ने कही,ज्योति बाबा ने आगे कहां कि देश ही नहीं दुनिया में युवाओं और किशोरों में सबसे बड़ी समस्या नशा बन चुकी है बहुत सारे लोग जीवन के तनाव और विफलताओं से पीछा छुड़ाने के लिए नशा करते हैं परिणाम स्वरूप अवसाद का जन्म जो मौत तक ले जाता है हृदय की पवित्रता और विचारों की शुद्धता के लिए नशा मुक्त जीवन शैली बेहद जरूरी है नशीले पदार्थों में आधी आबादी का लिप्त हो जाना भारत के स्वस्थ भविष्य के लिए प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है आंदोलन की प्रदेश संयोजिका अंजू सिंह ने कहा कि बाजार के प्रभाव में लोगों ने 25 दिसंबर से नव वर्ष तक मौज मस्ती के लिए पवित्र मौसम व पर्व को नशे में डुबोकर मनाने का अवसर मान लिया है जबकि यह अवसर हमारे लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे स्वर्णिम होता है नशा मुक्त समाज आंदोलन के जिला प्रभारी अंशु सिंह सेंगर ने कहा कि देश व दुनिया में नशा मुक्ति की जागरूकता हेतु योग गुरु ज्योति बाबा के नेतृत्व में फतेहपुर जनपद में 403 नशा के सांकेतिक पुतले एक साथ दहन कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज करवाने की योग्यता हासिल की है,अंत में सभी को भारत के बचपन को नशा,प्रदूषण,कुपोषण और यौन हिंसा से बचाने के लिए संकल्प योग गुरु ज्योति बाबा ने कराया,इससे पूर्व मुख्य अतिथि ज्योति बाबा व उनकी टीम का स्वागत माल्यार्पण सीताराम इंटर कॉलेज के प्रबंधक वरिष्ठ समाजसेवी जय जय महाराज व बलराम श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवधेश यादव जी ने माल्यार्पण,अंग वस्त्र व ट्रॉफी प्रदान कर किया अन्य प्रमुख आंदोलन के सचेतक कुंवर बहादुर सिंह,अवधेश यादव,जय जय महाराज, संजय सिंह,विशाल श्रीवास्तव,राजीव श्रीवास्तव,गौरव सैनी,अनिल कुमार, महेश कुमार,हरदीप सिंह सहगल आदि थे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *