*सैकड़ो की संख्या में बाइक सवार युवकों ने अटल संकल्प यात्रा की रैली निकाली*

जसवंतनगर। महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर क्षेत्र में युवा मोर्चा के तत्वावधान में अटल युवा संकल्प यात्रा निकाली गई।

सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवकों ने लोडर पर बैनर लगा कर गगन भेदी नारों के साथ विवेक शाक्य गुड्डू के नेतृत्व में गगनभेदी नारे लगाते हुए अटल युवा संकल्प यात्रा निकाली गई। युवक अटल जी अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक अटल तुम्हारा नाम रहेगा। उपयोगी-योगी,


अटल जी के सपनों को पूरा करना है योगी जी को यू पी में फिर से लाना है। आदि जैसे जोशीले नारे लगा रहे थे। अटल युवा संकल्प यात्रा मलाजनी के निकट से प्रारंभ होकर कस्वा भ्रमण व क्षेत्र के कुछ गांवों में भ्रमण करने के उपरांत हाे बस स्टैंड पर आकर समाप्त हुई।इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता तथा सुग्रीव धाकरे, अनिल राजपूत आदि मौजूद रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *