औरैया,अज्ञात कारणों से लगी झोपड़ी में आग।

ए, के, सिंह संवाददाता
दिबियापुर /औरैया आग लगने से 2 भैंस और एक बछड़ा जलकर हुआ खाक।मध्य रात्रि करीब 11:00 बजे झोपड़ी में लगी आग।थाना दिबियापुर के अंतर्गत ग्राम कमालपुर के उमेश चंद्र के यहां लगी आग,आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आग बुझाने का किया प्रयास किंतु आग बुझाने में हुए असफल।पीड़ित व्यक्ति ने डायल 112 को दी सूचना।डायल 112 सहित चौकी प्रभारी बबीना उपनिरीक्षक विनोद कुमार घटना स्थल पर रहे मौजूद।पीड़ित व्यक्ति उमेश चंद्र का आरोप कि हमारी झोपड़ी में किसी ने लगाई है आगपीड़ित व्यक्ति ने प्रशासन से मुआवजे व मदद की लगाई गुहार दिबियापुर थाना क्षेत्र , बबीना चौकी के ग्राम कमालपुर की घटना।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *