औरैया,बिनपुरापुर गांव में डेढ़ एकड़ जमीन में बनाई जाएगी गोशाला

ए, के, सिंह संवाददाता
दिबियापुर/औरैया सदर तहसील के भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिनपुरापुर में डेढ़ एकड़ जमीन पर स्थाई गोशाला का निर्माण किया जाएगा, बिनपुरापुर गांव निवासी अनुराग सिंह राजावत प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश सनातन रक्षा दल(गोरक्षा मुख्य प्रकोष्ठ) ने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन पर गोशाला बनाने का निर्णय लिया है, गोरक्षा दल औरैया के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया गायो के साथ आएदिन हो हादसे से अजीज होकर गोशाला खोलने का निर्णय लिया है ,उन्होंने कहा गाय की सेवा हम सबका धर्म है। गाय सेवा हम सबको करनी चाहिए। यह जनहित का मुद्दा है, इसमें जागरूकता और हम सबकी जिम्मेदारी और जवाबदेही भी निर्धारित होनी चाहिए।उन्होंने कहा गाय हमारी माता है और इसकी रक्षा हम सब की जिम्मेदारी है।30 दिसम्बर को गोशाला निर्माण का भूमि पूजन गोरक्षा मुख्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश साहू द्वारा किया जाएगा, जिससे प्रदेश अध्यक्ष आदेश शुक्ला सहित राष्ट्रीय सीमित की टीम मौजूद रहेगी।,

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *