कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है।देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों ने बड़ी राहत दी है। रविवार के आंकड़े के अनुसार शनिवार की तुलना में मृतकों की संख्या में 50 फीसदी से अधिक की कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 7,091 लोग स्वस्थ भी हो गए।

ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 422 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 110 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं।

बूस्टर डोज व प्रिकॉशन डोज कतई अलग नहीं हैं। विदेशों में इन्हें बूस्टर डोज कहा जाता है। पीएम मोदी ने इसे प्रिकॉशन(एहतियाती) डोज कहकर संबोधित किया है। यह कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक के ऊपर में दी जाएगी। जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *