बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान  आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलमान खान का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है.  27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस से लेकर कई नामी हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं.

कैटरीना कैफ ने भी सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं बहुत ही खास तरीके से दी हैं. कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान की एक तस्वीर पोस्ट की और इसके साथ उन्होंने एक स्पेशल मैसेज लिखा है.

शिल्पा शेट्टी ने सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- मेरे रॉकस्टर सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. हमेशा यूमैन रहने के लिए धन्यवाद. गरजते रहो हमारे टाइगर. ढेर सारा प्यार.आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो पोस्ट शेयर किए हैं. जिसमें उन्होंने सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *