इटावा, कुर्मी समाज के कद्दावर नेता,पूर्व कबीना मंत्री,सांसद मा0आरके पटेल का उ0प्र0सरदार पटेल विचार मंच ने जोरदार स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत श्री पटेल ने कहा जो व्यक्ति अपने समाज या घर मे मजबूत होता है वह हर कहीं मजबूत हो सफलता प्राप्त करता है ।समाज के लोगो को मेरे से कोई भी आवश्यकता हो मैं समाज के लिए हमेशा सेवा के लिए हमेशा तत्पर हू ।आप लोग कभी दिल्ली मेरे आवास पर आ सकते है या मेरे मोबाइल पर सम्पर्क कर सकते है ।मेरे इटावा से व समाज के लोगो से विशेष लगाव है मैं यहाँ 90 के दशक से आ रहा हूं।90 दशक में मैं यहाँ चुनाव प्रचार के सिलसिले मैं एक महीने रुका था ।उस समय काफी लोगो से मेरी घनिष्ठता भी हो गयी थी।उनमे से बहुत से समाज के लोग अब इस दुनिया को अलविदा कह गए।उ0प्र0सरदार पटेल विचार मंच के अध्य्क्ष आशीष पटेल ने बताया कि सांसद श्री आरके पटेल बहुत ही मृदभाषी व समाज के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले नेता है ।ये 1993 में उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण निर्माण निगम के चैयरमेन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री,कई बार विधायक रह कैबिनेट मंत्री बने।आप बांदा चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से 2009 में लोकसभा के सदस्य हुए ,वर्तमान में आप इसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बन समाज का नाम देश की सबसे बड़ी पंचायत में रोशन कर रहे है।आपकी खूबी आपकी सरलता व उपलब्धता है।
इसशे पूर्व सांसद मा0आरके पटेल का मंच केआशीष पटेल, कमलापति वर्मा,हरिहर नाथ वर्मा,सभासद सचिन वर्मा,पूर्व सभासद विमल वर्मा,राजेश वर्मा,तरुण कुमार,डॉ0समित वर्मा,प्रवक्ता योगेश वर्मा,मनोज वर्मा,कौशल वर्मा,अवनीश वर्मा,सुग्गन वर्मा,प्रमेन्द्र पटेल,अनिल वर्मा आदि ने माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *