इटावा उदी

बढ़पुरा थाना पुलिस की मानवीय  पहल,नवबर्ष से पहले उपहार पाकर खुश हुए बच्चे।

बढ़पुरा उदी:- थाना बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उदी मोड़ पर बढ़पुरा पुलिस का मानवीय कार्य देखने को मिला  बढ़पुरा थाने में तैनात मुकेश कुमार सोलंकी एवं उदी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने आने बाले  नए साल  से पहले बढ़पुरा पुलिस ने  उपहार देना शुरू कर दिया।थाना प्रभारीने क्षेत्र में गश्त के दौरान गरीब छोटे-छोटे बच्चों को टॉफी, बिस्किट, चॉकलेट और चिप्स आदि दिए. किसी सैंटा क्लॉज़ की तरह ख़ाकी वर्दी में नए साल के मौके पर जब ये पुलिसकर्मी इन बच्चों के पास पहुंचे तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।नए साल से पहले तोहफा पाकर क्या बच्चे क्या बड़े ऐसे ख़ुश हुए जैसे उन्हें आज सारे जहां की ख़ुशियां मिल गई हों.

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *