एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आलिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों से भी लोगों का दिल जीत रही है।

एनिमल फ्रेंडली फैशन इंडस्ट्री के सपोर्ट में काम करने के लिए आलिया को सम्मानित किया गया है। पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने आलिया को अपना 2021 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया है।

पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने कहा- ‘आलिया भट्ट न केवल वीगन (शाकाहारी) फैशन को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं बल्कि अगली पीढ़ी को जानवरों के प्रति दयालु होने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।’

इतना ही नहीं एक्ट्रेस को शाकाहारी किड्सवियर लाइन ने जानवरों और प्रकृति के लिए बच्चों के प्यार को पोषित करने में मदद करने के लिए भी पेटा ने उन्हें 2021 इंडिया फैशन पुरस्कार से नवाजा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *