हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा से ही एक्टिव रहे हैं. इस उम्र में भी उनमें किसी युवा की ही भांति सीखने की ललक है.

यही वजह की बॉलीवुड में पिछले पांच दशक से वो अपनी एक्टिंग से लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. अपने फैंस को एंटरटेन करने का बिग बी एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. ब्लॉग से लेकर इंस्टग्राम तक अपने फैंस से महानायक  हमेशा जुड़े रहते हैं.

उन्होंने अपनी जवानी के दिनों की फोटो के साथ अपने ब्लॉग का एक कोलाज फोटो लगाया है और साथ में एक बेहतरीन कैप्शन लिखा है. यह कैप्शन एक कविता है. उन्होंने लिखा है, ‘अजी हाँ हुज़ूर मैं लिखता हूँ ;

मैं रोज़ रात को लिखता हूँ! ये लिखा था आज मैंने अपने Blog पे, कल लिखूँगा इसी जगह अपने सदुपयोग से, DAY 5062, प्रतिदिन, हो गया ये आत्म्मंथन, कुछ क्रंदन, सचेतन और कुछ अनुकथन; पर हाँ, हुज़ूर, मैं लिखता हूँ; मैं रोज़ रात को लिखता हूँ!’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *