नोएडा के सेक्टर 54 में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी से अलग होने के बाद फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले इस युवक ने आत्महत्या की वजह के पीछे सुसरालवालों का हाथ बताया है.

इस मामले में नोएडा सेक्टर 24 के थाना प्रभारी ने बताया कि मई महीने में युवक और युवती ने शादी कर ली थी. जिसके बाद युवती के घर वालों ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.  कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी थी, क्योंकि दोनों बालिग थे. कोर्ट की इजाजत के बाद दोनों जयपुर में रहने लगे और तकरीबन 5 महीने एक साथ वहां रहे. करीब 2 महीने पहले लड़की वापस आ गई.

इस मामले में लड़के के पिता के मुताबिक शादी के बाद से ही उनके बेटे को काफी परेशान किया जा रहा था. जिसके बाद उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ जयपुर रहने चला गया.  पुलिस ने लड़की के परिवार वालों पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना के बाद लड़की के परिजनों का मोबाइल फोन लगातार बंद बताया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *