औरैया,चेनपुलिंग कर रोकी ट्रेन दस मिनट खड़ी रही

दैनिक राष्ट्रीय त्याग ए,के सिंह संवाददाता
कंचौसी/औरैया गुरुवार शाम पाच बजकर पंद्रह मिनट पर कंचौसी रेलवे स्टेशन से गुजर कर आनंद बिहार से भागलपुर की ओर जा रही भागलपुर आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन को ट्रेन में मौजूद किसी अराजकतत्व ने कंचौसी पूर्वी क्रासिंग पर चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दी ,जिससे ट्रेन दस मिनट तक क्रासिंग पर खड़ी रही, लोको पायलट व गार्ड ने ट्रेन से उतरकर चेनपुलिंग को ठीक किया फिर पांच बजकर पच्चीस मिनट पर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। ट्रेन खड़ी होने से क्रासिंग पर खड़े वाहन सवार भी परेशान हुए,इस संबंध में स्टेशन मास्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया आनन्द बिहारी टर्मिनल से भागलपुर की जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में किसी अराजकतत्व द्वारा चेनपुलिंग कर दी गई थी जिससे ट्रेन दस मिनट तक क्रासिंग पर खड़ी रही।
ए,के,सिंह,संवाद्दाता

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *