भरथना

भरथना-बकेबर मुख्य मार्ग पर ट्रक का एक्सल टूटने से डेढ़ घंटे अवागमन प्रभावित रहा।

नगर क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बकेबर मुख्य मार्ग पर पाली बम्बा की पुलिया से बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा 11 बजे ओवरब्रिज की तरफ से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक का मुख्य मार्ग पर मुड़ने के दौरान अचानक एक्सल टूट गया जिससे ट्रक बीच मार्ग पर फॅस गया।मुख्य मार्ग के बीच गिट्टी भरा ट्रक फसने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी और अवागमन प्रभावित होने लगा,जिस मौके पर मौजूद पुलिस व होमगार्ड कर्मियों द्वारा छोटे वाहनों को सड़क किनारे से क्रमवार निकाले जाने से राहत बनी रही,वही ट्रक चालक द्वारा मेकेनिक बुलाकर एक्सल की खामी दुरुस्त करने के बाद ट्रक को मुख्य मार्ग से हटाया गया।इस दौरान करीब डेढ़ घंटा अवागमन प्रभावित बना रहा।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *