समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी के कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सपा एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी पर पड़े छापे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि सूचना थी कि समाजवादी लोगों पर छापे पड़ेंगे.

कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोगों के ऊपर छापे पड़ रहे हैं और दिल्ली से जब भी भारतीय जनता पार्टी का यूपी में कार्यक्रम होता है लगता है कि अपने साथ में इन विभागों को भी बुलाते हैं.

इधर लगातार पिछले कई दिनों से पिछले महीने से यह सूचनाएं आ रही थी कि समाजवादियों के ऊपर छापे पड़ेंगे. कई बार अखबार में भी छोटी छोटी बड़ी बड़ी खबरों में पढ़ने को मिलता था कि समाजवादियों के वहां छापे पड़ेंगे.

अखिलेश यादव ने कहा कि इत्र कन्नौज की पहचान है, व्यापारी और किसान भी इससे जुड़े हैं. फ्रांस का ग्रास परफ्यूम कैपिटल है. ये कारोबार बड़ा है जो रोजगार देता है. सपा सरकार ने यहां पार्क बनाने की कोशिश की थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *