गाजियाबाद के बैंक में एक अधिकारी के पद पर काम करने वाली महिला ने कथित तौर पर अपने ससुर पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि उनकी शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुर ने उस पर बुरी नजर रखनी शुरू कर दी थी। ससुर ने कई बार उसे जबर्दस्ती गले लगाने की कोशिश की थी। शुरू में उसने इसको लेकर कोई आवाज नहीं उठाई।

सास और पति को जब इसकी जानकारी दी तो उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। सास के साथ पति ने उन्हें चुप रहने की नसीहत दी। जब वह अपने मायके आई तो ससुर ने उसे मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजे।

महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद से ही पति और सास उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और उसे धमकी दे रहे हैं। थाना अधिकारी का कहना है कि मामले में काउंसलिंग के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *