‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल और मशहूर कॉमेडियन दिलीप जोशी अपने शानदार अभिनय से पहले ही सभी के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं.

दिलीप जोशी  की बेटी नियति ने भी ऐसा कुछ कर दिखाया है, जिसे लेकर वो अचानक सुर्खियों में छा गई है. दरअसल दिलीप जोशी की बेटी नियति ने अपनी शादी में सफेद बाल फ्लॉन्ट किए हैं.

दरअसल दिलीप जोशी की बेटी नियति की हाल ही में शादी हुई है. दिलीप  ने बेटी की शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी नियति  दुल्हन के जोड़े में सजी बेहद सुंदर दिख रही थीं.

बेटी के इस फैसले पर दिलीप जोशी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. अभिनेता का कहना है कि नियति के भूरे बालों को उसकी शादी में रखना हमारे लिए कभी कोई मुद्दा नहीं था और हमने सोचा भी नहीं था कि लोग इस पर रिस्पॉन्स करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *