बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी  को बीच हॉलिडे कितना पसंद हैं, इसका अंदाजा आप उनकी बीच पर ली गईं तस्वीरों और वीडियो को देखकर लगा सकते हैं.

दिशा आए दिन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बिकिनी पहनकर कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं और वो मिनटों में वायरल हो जाती हैं. हाल ही में उनका एक नया वीडियो शेयर किया है.

वीडियो दिशा ने मालदीव में शूट किया था, जहां वह वेकेशन मनाने के लिए कुछ पहले टाइगर श्रॉफ के साथ गई थीं. इससे पहले दिशा ने पिंक बिकिनी में कई तस्वीरें शेयर की थीं. जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देख फैंस एक बार फिर आहें भरने पर मजबूर हो गए थे

 दिशा का नाम पिछले कई सालों से टाइगर श्रॉफ से जुड़ रहा है. दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई सफाई नहीं दी है लेकिन ये वेकेशन से लेकर शॉपिंग तक पर साथ ही नजर आते हैं. दोनों की केमिस्ट्री के भी अक्सर खूब चर्चे होते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *