औरैया,प्रधानाध्यापकों को किया गया सम्मानित

भौतिक संसाधनों के रखरखाव एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए हुए सम्मानित

फफूंद,(औरैया) शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव एवं डाइट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत के द्वारा इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव एवं प्राथमिक विद्यालय कोठीपुर के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राजपूत को भौतिक संसाधनों के रखरखाव एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दोनों प्रधानाध्यापकों ने कहा शिक्षा अधिकारियों को वचन दिया कि विद्यालय स्तर पर मिशन प्रेरणा के सभी आयामों पर निर्धारित समय सीमा से पूर्व वह खरे उतरेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके विद्यालय में लगभग 60% बच्चों ने मिशन प्रेरणा के संबंध में प्रेरक बालक एवं प्रेरक बालिकाओं की दक्षतायें पूर्ण कर ली है।उन्हें सम्मानित करने के लिए दोनों प्रधानाध्यापकों ने अपने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेशचंद्र यादव, जिला संयुक्त मंत्री अरुण यादव,वीरपाल सिंह यादव,संजय सेंगर,रामेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है।

रिपोर्टर :: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *