एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पूजा अर्चना करते हुए नए साल का स्वागत किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और उन्हें नए साल की बधाई भी दी है।

कंगना रनौत ने न्यू ईयर के अवसर पर तिरुपति बालाजी मंदिर और राहु केतु मंदिर के दर्शन किए, जहां एक्ट्रेस भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दीं। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद एक्ट्रेस ने गाय को अपने हाथों से चारा भी खिलाया और काफी खुश दिखाई दीं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- ”दुनिया में एक ही राहु केतु मंदिर है… यह तिरुपति बालाजी के बहुत करीब है…वहां कुछ रसम रिवाज किए.. पांच मौलिक लिंगों में से वायु (वायु तत्व) लिंडा भी यहीं स्थित है.. काफी उल्लेखनीय जगह.. मैं वहां अपने प्यारे दुश्मनों की रहमत के लिए गई थी, इस साल मुझे कम पुलिस शिकायत / एफआईआर और ज्यादा लव लेटर चाहिए.। जय राहु केतु जी की”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *