बिहार के बांका में  एक युवक की हत्या कर दी गई. वह नए साल के अवसर पर छुट्टी मनाने के लिए घर आया था. युवक बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के पुनसिया-इंग्लिश मोड़ सड़क मार्ग स्थित बाराटीकर गांव का रहने वाला बताया जाता है. उसकी पहचान दशरथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र कैलाश यादव के रूप में की गई है.

कैलाश यादव बाहर में रहकर ट्रक का खलासी का काम करता था. परिजनों ने बताया कि वह को ही बाहर से घर आया था. खाने पीने के बहाने गांव के ही रिंटू पासवान के साथ शुक्रवार की देर शाम घर बाहर गया हुआ था.देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई.

घटना की जानकारी मिलने पर रजौन व बाराहाट दो थानों की सीमा पर घटित होने को लेकर बाराहाट थाना प्रभारी शंकर प्रभाकर और रजौन थाना प्रभारी बुद्धदेव पासवान के साथ-साथ रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार सशस्त्र बलों के साथ कैंप कर छानबीन में जुट गए हैं.

बताया जा रहा है खलासी कैलाश यादव के पास मोटी रकम, मोबाइल आदि था. सारा सामान लेकर हत्या कर नग्न अवस्था में शव को कीचड़ में फेंक दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *