भरथना

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई।

भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर शनिवार की सुबह करीब 11:40 बजे कानपुर से इटावा की तरफ अप मेनलाइन पर तेज रफ्तार से जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से प्रवीन त्रिपाठी संजू 45 पुत्र बाबूराम निवासी राजागंज कुँअरा भरथना की कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीणजन मौके पर पहुचे।वही मौके पर पहुचे जीआरपी कर्मियों ने मृतक के शव का पंचनामा भर जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी गरिमा व पुत्री पावनी 6 वर्ष,पुत्र अयान चार वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *