*प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष व ऑडिटर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया*

उपाध्यक्ष सुबोध पाठक द्वारा नव वर्ष का केक काटा गया

जसवंतनगर/इटावा। प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष व ऑडिटर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान केक काटकर नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं।
नगर के एक होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब इटावा से सम्बद्ध प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य व ऑडिटर मो. आमीन भाई का जन्मदिन क्लब से जुड़े पत्रकारों ने संयुक्त रूप से केक कटवाकर मनाया। इस दौरान नव वर्ष का केक पत्रकार सुबोध पाठक ने काटा फिर सभी को शुभकामनाएं दी गईं। प्रेस क्लब जसवंतनगर के महामंत्री रजत गुप्ता ने श्री शाक्य व आमीन भाई का माल्यार्पण कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यालय मंत्री पंकज कुमार ने डायरी व पेन भेंट किए।
इस दौरान क्लब के कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, संगठन मंत्री मनोज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष आशीष कुमार भी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *