*नव वर्ष पर हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्माणी मन्दिर पर दर्शन किये*

जसवंतनगर/इटावा। नववर्ष के दिन ब्रह्माणी देवी मंदिर पर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।
बलरई थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना की तलहटी में स्थित ब्रह्माणी मंदिर पर नव वर्ष के प्रथम दिन हजारों महिलाओं को पुरुषों ने दर्शन किए। बताते हैं ब्रह्माणी मंदिर पर साल में तीन बार लक्खी मेला लगता है। नव वर्ष के प्रथम दिन एसएसपी इटावा जयप्रकाश सिंह की पत्नी अपनी सहेली और बच्चों के साथ ब्रह्माणी मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचीं जहां पर उन्होंने सादगी के साथ दर्शन किए और मन्नत मांगी


नव वर्ष के प्रथम दिन इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, बाह, भिंड, मुरैना, मैनपुरी, औरैया आदि जगह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर दर्शन किए और मां ब्रह्माणी से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए माथा टेका।
पैतृक गांव नगला तौर आए दिल्ली हाई कोर्ट के वकील राजीव प्रताप तोमर और उनके भाई संजीव प्रताप तोमर ने ब्रह्माणी मंदिर पर झंडा चढ़ाया और भंडारा किया। इस मौके पर उनके साथ कई वकील और ग्रामीण मौजूद रहे। झण्डा चढ़ाने के दौरान महिलाओं ननाचते गाते हुए खूब लांगुरियां गाईं और नव वर्ष की खुशी मनाई।
मंदिर पर सुबह तड़के से ही दर्शनार्थियों की लाइन लगी रही। थानाध्यक्ष बलरई विवेक कुमार सिंह की पूरी टीम चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।
रिपोर्ट- सुबोध पाठक।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *