नुमाइश देख कर लौट रही सहेलियों के ऑटो में ट्राला ने मारी टक्कर

जसवंतनगर थाना क्षेत्र और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुआ एक्सीडेंट

सभी घायल जसवंतनगर के रहने वाले

जसवंतनगर। नुमाइश देख लौट रहीं सहेलियों के ऑटो में एक अज्ञात ट्रॉला ने टक्कर मार दी जिससे वे ऑटो चालक समेत घायल हो गईं। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घटना देर शाम की है जब नगर की रहने वाली 18 वर्षीया अनुष्का गुप्ता पुत्री मनोज गुप्ता, 17 वर्षीया खुशी गुप्ता पुत्री शिव कुमार गुप्ता, 20 वर्षीया अंजली कुमारी पुत्री कमल किशोर, 20 वर्षीया गौरी शर्मा पुत्री हरिओम शर्मा, 13 वर्षीया प्रिया व 17 वर्षीया पायल पुत्री हरिश्चंद्र निवासी कैस्त इकठ्ठे होकर इटावा नुमाइश देख ऑटो में सवार होकर लौट रहीं थीं जैसे ही उनका ऑटो कटेखेड़ा गांव के निकट पहुंचा वैसे ही किसी ट्रोला ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो चालक 34 वर्षीय ज्ञानदीन पुत्र ब्रह्मा लाल समेत वे सभी घायल हो गईं।घायलों को ग्रामीणों ने108एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल कर घायलों के हाल-चाल लिए हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *